देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्व एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।
More Stories
केंद्रीय टीम की मौजूदगी में प्रशासनिक बैठक, जिलाधिकारी ने विभागवार आपदा क्षति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया
समाज को आईना दिखाता फैसला: गिफ्ट डीड के नाम पर धोखा देने वाले बेटे की हार, बुजुर्ग दम्पति को मिला न्याय व सम्मान
प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, अध्यक्ष ने की कार्य की सराहना