देहरादून में टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह के नामांकन के लिए आयोजित रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब

टिहरी लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की
मुख्यमंत्री ने जनता से टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून में टिहरी लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती माला राज लक्ष्मी शाह के नामांकन के लिए आयोजित रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में लोक सभा टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह के नामांकन के अवसर पर आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया।
भाजपा महानगर कार्यालय, पलटन बाजार, धामावाला, राजा रोड से गांधी रोड़ तक आयोजित रोड शो में हजारों की संख्या में टिहरी लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने जनता से टिहरी से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज लक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक खजान दास एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता के अनुरूप जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संपत्ति विवाद में एसडीएम और सीओ को दिए कार्रवाई के निर्देश
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
मुख्यमंत्री धामी की पारदर्शी व्यवस्था से 232 लाभार्थियों को कंप्यूटरीकृत लॉटरी से फ्लैट आवंटित