दीपावली के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के देहरादून स्थित शासकीय आवास पर गोर्खाली समाज के रंगकर्मी बच्चों ने भाईलों उत्सव का आयोजन किया

दीपावली के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के देहरादून स्थित शासकीय आवास पर गोर्खाली समाज के रंगकर्मी बच्चों ने भाईलों उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मंत्री ने रंगकर्मियों को दीवाली की बधाई दी और मिष्ठान भी वितरित किया।
विदित हो कि भाईलो पर्व आमतौर पर लक्ष्मी पूजा की रात को महिलाओं एवं लड़कियों द्वारा किया जाता है जबकि देउसी अगली रात को लड़ों एवं पुरुषों द्वारा किया जाता है। हॉलाकि पिछले वर्षो के दौरान इसे महिला एवं पुरुषों द्वारा सामूहिक रुप से मनाया जाता है। इन्हें क्रमशः भैलिनी एवं देउसी कहा जाता है। कार्यक्रम के अंत में भोजन एवं मिष्ठान परोसा जाता है और गायकों को पैसै दिये जाते हैं। इस बदले भैईलो टीम सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य का आर्शीवाद देती हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, भैलो खेलने वाले बच्चों में मोनिका, अनिशा, आस्था, मुस्कान, अक्षत, करन, लोब्सन, शशांक, यश, ध्रुव, युवी, वंश एवं काव्या उपस्थित रहे।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान को मिला सम्मान, मानदेय वृद्धि की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार
प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किए उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपरा से जुड़े उपहार, मलारी की कोट की पट्टी, दोरखा, शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल किया भेंट
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती से अवैध निर्माण पर कार्रवाई तेज, आमबाग में अंकुर का निर्माण स्थल सील