मुलाकात के दौरान प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों के साथ-साथ कोटद्वार में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा हुई।

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर
विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार सहित प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों के साथ साथ कोटद्वार में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया।

More Stories
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी
मंत्री जोशी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में सिंचाई मंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश