मंत्री गणेश जोशी ने प्रातःकाल अपने परिवार सहित टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना की। उन्होंने महादेव से प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।

देहरादून 01 जनवरी। सुबे के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नूतन वर्ष 2025 के आगमन पर प्रदेश के राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी।
इससे पूर्व काबीना मंत्री के अपने शासकीय आवास पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये हुए महानुभावों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाऐं दी।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने प्रातःकाल अपने परिवार सहित टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना की। उन्होंने महादेव से प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 हम सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है
अंकिता के नाम पर राहुल गांधी की सियासत पर धामी का वार—‘वे भ्रम फैलाएंगे, हम विकास की इमारत खड़ी करेंगे’
मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देशों के अनुरूप FDA ने 10 खाद्य नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे