कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पथरिया पीर, बारीघाट और काठबंगला में बच्चों के साथ केक कटिंग सेरामनी हुई और बच्चों ने बहुत आनन्द के साथ हैप्पी बर्थडे मंत्री जी बोलते हुए मिष्ठान ग्रहण किया।

देहरादून, 31 जनवरी। सुबे के सैनिक कल्याण, कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्मदिवस को एक खास और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार वितरित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैने गरीबी को काफी करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार यही है कि मैं बच्चों के बीच रहूं और जरूरतमंदों की सेवा कर सकूं। उन्होंने कहा कि सेवा ही मेरा संकल्प है और मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि समाज के वंचित वर्ग के लिए कार्य करता रहूं। इस दौरान उन्होंने सभी का अपार स्नेह और जन्मदिवस की खुशी में शामिल होने वालों का भी आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पथरिया पीर, बारीघाट और काठबंगला में बच्चों के साथ केक कटिंग सेरामनी हुई और बच्चों ने बहुत आनन्द के साथ हैप्पी बर्थडे मंत्री जी बोलते हुए मिष्ठान ग्रहण किया।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोलापार में प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ स्वीकृत किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है