गैरसैंण में पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपकर सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी, मंत्री ने भरोसा दिया

गैरसैंण, 19 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज भराड़ीसैंण, गैरसैंण में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने गैरसैंण में पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु सीएसडी कैंटीन एवं सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के हितों एवं सुविधाओं के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री राम चंद्र गौड़, कैप्टन प्रेम सिंह, कै. नंदन सिंह, अमन सिंह, सूबेदार महिपाल सिंह, पृथ्वी सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह नेगी सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एनआईवीएच में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड में रोजगार बढ़ाने को लेकर रखा सिल्क पार्क प्रस्ताव
केंद्रीय कृषि मंत्री गणेश जोशी ने घेरबाड़ योजना की पहली किश्त जल्द जारी करने का किया आग्रह