सरकारी नियमों की अनदेखी कर अवैध प्लाॅटिंग करने वालों के खिलाफ एमडीडीए की ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी, हिन्दुवाला क्षेत्र में 10 बीघा जमीन पर गिरी गाज

उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर कब्जा, अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए हो रही प्लाॅटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को एमडीडीए की टीम ने शिमला बाईपास स्थित हिन्दुवाला क्षेत्र में राशिद द्वारा की जा रही लगभग 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नितेश राणा व सिद्धार्थ सेमवाल, सुपरवाइजर समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या अवैध प्लाॅटिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों के खिलाफ हो रहे निर्माण कार्यों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही बिना किसी दबाव और प्रभाव के जारी रहेगी।
एमडीडीए ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य से पूर्व नियमानुसार नक्शा स्वीकृत कराएं, अन्यथा अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी
मंत्री जोशी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में सिंचाई मंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश