कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कहा – उनकी देशभक्ति और बलिदान हम सबके लिए चिरस्थायी प्रेरणा

देहरादून, 08 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में अमर शहीद लाला जगत नारायण की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। यह शिविर नवोदय टाइम्स/पंजाब केसरी जालंधर ग्रुप, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन तथा महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और आईटीबीपी के हिमवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने अमर शहीद लाला जगत नारायण को नमन करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति और बलिदान हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध, खाद्य सुरक्षा विभाग ने यूपीईएस विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर इंजीनियर्स एन्कलेव में अवैध निर्माण सील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोलापार में प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ स्वीकृत किए।