गणेश जोशी ने पौधा लगाकर कहा – प्रकृति को बचाना ही मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा प्रयास है

देहरादून, 29 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सेवा पर्व के अंतर्गत वन विभाग द्वारा संतला देवी मार्ग स्थित झाड़ीवाला में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है। मंत्री जोशी ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जो पौधे लगाए जाएं, उनके जीवित रहने के लिए भी कार्य करना आवश्यक है। इस दौरान मंत्री जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियाँ विकसित करने और इनोवेटिव कार्य करने के निर्देश दिए।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में देशहित और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिनका लाभ हर वर्ग तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा पर्व इन्हीं कार्यों को समर्पित है और जनता की सेवा के संकल्प को सशक्त बनाता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों की समस्या भी सुनी और शीघ्र ही समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पुंडीर, प्रधान हरिकला पुन, डीएफओ नीरज कुमार, रेंजर रुचि चौहान, नैन सिंह पंवार, प्रेम सिंह पंवार, कंचन रावत सहित वन विभाग के अधिकरणकरण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर सेवा और पदोन्नति के अवसर देने की दिशा में मुख्यमंत्री धामी की महत्वपूर्ण पहल
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 170 नेटवर्क विहीन गांवों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने अवशेष एमओयू पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश