कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि डिजिक्लेम मॉड्यूल के माध्यम से क्लेम भुगतान किसानों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बना है।

देहरादून, 09 नवम्बर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनका आभार व्यक्त किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव उनके इस आगमन और प्रदेश के किसानों के प्रति संवेदनशीलता से स्पष्ट झलकता है।
उन्होंने कहा कि आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत सरकार के पोर्टल डिजिक्लेम मॉड्यूल के माध्यम से रबी 2024-25 मौसम के अंतर्गत एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी (AIC) के सहयोग से बीमित कृषकों की फसलों के सापेक्ष 28,344 कृषकों को ₹62.84 करोड़ का क्लेम भुगतान किया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2016 से अब तक ₹1,146.43 करोड़ का क्लेम वितरित कर 6,25,161 कृषकों को लाभान्वित किया जा चुका है।
कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं और यह बीमा भुगतान किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

More Stories
विधायक आशा नौटियाल ने मानसून चुनौतियों को देखते हुए ड्रेनेज सिस्टम मजबूत करने को कहा
कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने कहा – जनता के स्नेह और विश्वास से मिली ऐतिहासिक जीत
मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, धामी ने बताया भारत के आत्मविश्वास और आत्मगौरव का स्वर्णिम दौर