आने वाले समय में बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की जीत तय :नेहा जोशी

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी माननीय धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें एनडीए गठबंधन की बिहार में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।
इस चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में भाजपा बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी भी बन गई है। गौरतलब है कि हरियाणा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में बतौर चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की रणनीतिक भूमिका की हर ओर चर्चा हो रही है। बिहार में भी उनके प्रभार संभालने के बाद से भाजपा संगठन में एक नई ऊर्जा एवं दिशा देखने को मिली।
नेहा जोशी ने बिहार की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की इस जीत ने सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी बढ़ा दिया है और इसी के बल पर आने वाले समय में बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करेंगे।

More Stories
आगामी कुंभ के दृष्टिगत हरिद्वार में संस्कृत के क्षेत्र में ठोस कार्यों की व्यापक कार्ययोजना बनाई जाए : मुख्यमंत्री धामी
दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री धामी
विधायक सतपाल महाराज ने बीरोंखाल में सब्जी एवं मसाला उत्पादन के लिए 25 हेक्टेयर में बीज वितरण की जानकारी दी