जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग कर रहे अनिल बलूनी, दिशा बैठक में दिखी सख्ती

आज गोपेश्वर में आयोजित विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
जनपद में संचालित सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, पर्यटन, ग्राम्य विकास एवं अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि विकास का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी, निर्णायक एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में आज संपूर्ण भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए युग की ओर अग्रसर है। इसी संकल्प के साथ हम गढ़वाल क्षेत्र के सर्वांगीण, संतुलित एवं सतत विकास हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ निरंतर कार्यरत हैं।

More Stories
सतपाल महाराज के प्रयासों से नंदा की चौकी पुल परियोजना तेजी से पहुंची अंतिम पड़ाव पर
सरकारी दफ्तर नहीं, अब गांव-गांव पहुंचेगी सरकार; सीएम धामी के निर्देश पर फिर से 4 जुलाई से ये अभियान शुरू
धन सिंह रावत की पहल से पहाड़ की उच्च शिक्षा को मिला नया आधार, 244 पदों पर लगी मुहर