केशव नेगी के परिजनों ने सुनाई अपनी व्यथा, अनिल बलूनी बोले—किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

केशव नेगी के परिजनों ने सुनाई अपनी व्यथा, अनिल बलूनी बोले—किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

केशव नेगी के परिजनों ने सुनाई अपनी व्यथा, अनिल बलूनी बोले—किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

 

 

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के परिजन न्याय की उम्मीद लेकर गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से मिले। परिजनों ने सांसद को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मामले में हस्तक्षेप और न्याय दिलाने की मांग की।

 

परिवार की बात सुनने के बाद सांसद अनिल बलूनी ने उन्हें आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सभी पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद अनिल बलूनी ने (डीजीपी) से मुलाकात कर पूरे प्रकरण पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जांच पूरी निष्पक्षता और तथ्यों के आधार पर की जाए तथा केशव नेगी के पक्ष को भी गंभीरता से सुना जाए।

 

सांसद बलूनी ने कहा कि न्याय व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है और किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस पूरे मामले की लगातार निगरानी करेंगे और न्याय सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

 

अनिल बलूनी की इस पहल से परिजनों को राहत मिली है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी उनकी सक्रियता को एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि की भूमिका के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने एक पीड़ित परिवार की आवाज को प्रमुखता से उठाया है।

See also  अरविंद पांडे बोले “इंटरव्यू लिया इसलिए उठाया”, पुलिस ने बताया पूछताछ की असली वजह

 

केशव नेगी प्रकरण में सांसद अनिल बलूनी का हस्तक्षेप यह संदेश देता है कि उत्तराखंड के नागरिकों के सम्मान, अधिकार और न्याय के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।