कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व शिक्षक आईपी सक्सेना से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

देहरादून, 17 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में डीएवी कॉलेज मेंउनके शिक्षक रहे आईपी सक्सेना से आत्मीय भेंट की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अपने गुरु का कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुराने दिनों को याद करते हुए गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने अपने गुरु आई.पी. सक्सेना के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि गुरु का जीवन में विशेष स्थान होता है। गुरु द्वारा दिया गया ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन जीवनभर व्यक्ति का पथ प्रशस्त करता है।

More Stories
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती से अवैध निर्माण पर कार्रवाई तेज, आमबाग में अंकुर का निर्माण स्थल सील
नकल माफिया पर कड़ा प्रहार, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से युवाओं का भरोसा लौटा रही धामी सरकार