लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने सीआईएमएस कॉलेज में युवाओं को किया प्रेरित, बोले- कठिनाइयों से घबराएं नहीं, लक्ष्य से न भटकें

लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने सीआईएमएस कॉलेज में युवाओं को किया प्रेरित, बोले- कठिनाइयों से घबराएं नहीं, लक्ष्य से न भटकें

लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने सीआईएमएस कॉलेज में युवाओं को किया प्रेरित, बोले- कठिनाइयों से घबराएं नहीं, लक्ष्य से न भटकें
लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने सीआईएमएस कॉलेज में युवाओं को किया प्रेरित, बोले- कठिनाइयों से घबराएं नहीं, लक्ष्य से न भटकें

देहरादून, मंगलवार, 17 नवंबर 2026। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में मंगलवार को असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, AVSM, SM का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के लगभग 500 विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प तथा पारिवारिक संस्कारों को अपनाते हुए सफलता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। जीवन में अनेक चुनौतियां और कठिन परिस्थितियां आती हैं, लेकिन इनसे घबराने के बजाय पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए और परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं होना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने अपने सैन्य जीवन के अनुभवों और संघर्षों से जुड़े कई प्रेरणादायी प्रसंग विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित जोशी ने लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों से भी अवगत कराया।

See also  मोदी-धामी की केमिस्ट्री ने राज्य को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का रास्ता खोल दिया है

ललित जोशी ने भारतीय सेना के जवानों, उनके आश्रितों, वीर नारियों एवं उनके बच्चों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा संचालित विशेष शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स एवं कुमाऊं रेजिमेंट के साथ अनुबंध किया गया है, जिसके अंतर्गत सेना के जवानों एवं उनके आश्रितों को संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों की ट्यूशन फीस में विशेष छूट प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च योगदान देते हैं। ऐसे में उनके परिवारों और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना संस्थान के लिए गौरव और सामाजिक जिम्मेदारी का विषय है।

इस अवसर पर एडवोकेट ललित जोशी ने भविष्य में असम राइफल्स के साथ भी इसी प्रकार का शैक्षणिक अनुबंध करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि असम राइफल्स के जवानों एवं उनके आश्रितों को भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनके परिवारों का शैक्षणिक भविष्य और अधिक सशक्त बन सके।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, रजिस्ट्रार गुरुदेव सिंह यूआईएचएमटी, प्रधानाचार्य डा श्वेता मालवा,सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की उप प्रधानाचार्य डा प्रेरणा बडोनी,एनसीसी अधिकारी डा अंजना गुसाई, विशाखा डोढ़ी, डा प्रियंका गुसाईं, पंकज सजवान, अजीत गुसाईंसहित संस्थान के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा के प्रेरणादायी विचारों, सैन्य जीवन के अनुभवों और मार्गदर्शन से लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम ने युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रसेवा और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की भावना को और मजबूत किया।