भव्य कार्यक्रम में नव निर्वाचित प्रधानों का अभिनंदन, मंत्री गणेश जोशी बोले—‘प्रधानों के कंधों पर गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी’

देहरादून, 04 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विजय प्राप्त ग्राम प्रधानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की रीढ़ हैं और लोकतंत्र की पहली सीढ़ी पंचायतें ही होती हैं। उन्होंने आशा जताई कि सभी प्रधान गांव के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सम्मानित नव निर्वाचित प्रधानों में गजियावाला से पूनम रेगमी, गंगोल पंड़ितवाड़ी से सुनील क्षेत्री, सिगली से विक्रम सिंह थापली, बिष्टगांव से भारती जवाड़ी, भगवन्तपुर से रेनू नैथानी शर्मा और भितरली से आरती शामिल रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, मंडल महामंत्री किरन जवाड़ी, पूर्व प्रधान जितेन्द्र राणा, समुन्दर रेगमी, गणेश सौती शर्मा, संजय शर्मा, केदार जोशी, माया राणा, मुकेश कनौजिया, धीरज ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
मंत्री जोशी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में सिंचाई मंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत एलकेडी मोटर मार्ग के लिए रुपये 14.55 करोड़ की स्वीकृति पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया