बंशीधर तिवारी की निगरानी में देहरादून-विकासनगर में अवैध प्लाॅटिंग का सफाया

प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून, विकास नगर में की जा रही प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण व डोईवाला क्षेत्र में किये जा रहे अवैध निर्माण सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
सतीश अग्रवाल द्वारा छरबा सहसपुर में लगभग 50 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
एकजोत व अन्य द्वारा कैनाल रोड पहाडी गली चैक विकासनगर में लगभग 04 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 अभिषेक भारद्वाज, अवर अभि0 सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाईजर प्यारे लाल जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
सेहराब मलिक द्वारा बुड्डी चैक सिमला बाईपास रोड में किये जा रहे अवैध व्यवसायिक भवन पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 विजय सिंह रावत, अवर अभि0 जितेन्द्र सिंह, सुपरवाईजर राकेश सिंह मौके पर मौजूद रहे।

More Stories
मंत्री जोशी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में सिंचाई मंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत एलकेडी मोटर मार्ग के लिए रुपये 14.55 करोड़ की स्वीकृति पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया