मसूरी विधानसभा के लाभार्थियों को मिले 10-10 हजार रुपये, सरकार कर रही है समाज कल्याण के प्रयास

मसूरी विधानसभा के लाभार्थियों को मिले 10-10 हजार रुपये, सरकार कर रही है समाज कल्याण के प्रयास

मसूरी विधानसभा के लाभार्थियों को मिले 10-10 हजार रुपये, सरकार कर रही है समाज कल्याण के प्रयास

देहरादून, 05 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में आर्थिक सहायता चेक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। यह सहायता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के विवेकाधीन कोष से स्वीकृत की गई थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इन लोगों को चेक किए गए वितरित पूनम, संतोष, अमित कुमार, उमा शर्मा, तुलसी, अजय कुमार, वंदना, जगमोहन, स्वाती, रमेश सिंह, भावना बिष्ट आदि।

See also  गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे विशाल निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को जनता को किया जाएगा समर्पित - गणेश जोशी।