केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का देहरादून आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन क कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का उत्तराखंड आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप विकसित करने का केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र प्रस्ताव भेजने और मामले में सकारात्मक आश्वासन कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

More Stories
मंत्री जोशी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में सिंचाई मंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत एलकेडी मोटर मार्ग के लिए रुपये 14.55 करोड़ की स्वीकृति पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया