देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्व एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।

More Stories
वीरान बस्तियों में विकास की रोशनी बनकर पहुंचे अनिल बलूनी
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि इस होली पर अपने भीतर की दुर्भावनाओं, ईर्ष्या और कटुता को समाप्त कर समाज में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाएँ।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही गढ़वाल और कुमाऊं में एक एक सिल्क पार्क विकसित किए जाएंगे