विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाले बजट में उत्तराखंड के लिए भी विशेष प्रावधान : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाले बजट में उत्तराखंड के लिए भी विशेष प्रावधान : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट बहुआयामी, दूरदर्शी और चहुमुखी विकास का आधार: बलूनी

विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाले बजट में उत्तराखंड के लिए भी विशेष प्रावधान : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट देश के चहुंमुखी विकास का आधार :बलूनी

 

गढ़वाल सांसद बलूनी ने कहा यह बजट भारत को नई गति प्रदान करेगा , इस बजट में उत्तराखंड के लिए भी विशेष प्रावधान

विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाले इस बजट के लिए मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ :बलूनी

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस दूरदर्शी एवं समावेशी बजट के लिए बधाई देता हूँ:बलूनी

मोदी सरकार ने इस बजट में बाढ़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए उत्तराखंड सहित अन्य पहाड़ी राज्यों के लिए 11,500 करोड़ रुपये का बजट में आवंटन किया है: बलूनी

यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि पहाड़ की जनता के प्रति संरक्षण, समर्पण और सेवा भाव को दर्शाता है:अनिल बलूनी

यह बजट राष्ट्र को आर्थिक रूप से मजबूती देने वाला है। साथ ही, यह बजट सबका साथ- सबका विकास का प्रतिबिंब है: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

इस बजट में देश के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया, बजट में महिला, युवा, बेरोजगार, किसान, व्यापारी, करदाता से लेकर हर वर्ग को आच्छादित किया गया है: अनिल बलूनी

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट देश के चहुंमुखी विकास का आधार है। यह बजट भारत को नई गति प्रदान करेगा। साथ ही, इस बजट में उत्तराखंड के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाले इस बजट के लिए मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस दूरदर्शी एवं समावेशी बजट के लिए बधाई देता हूँ।

See also  राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उक्त 457 एकड भूमि औद्योगिक विस्तार हेतु व 35 एकड़ भूमि मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (MMLP) स्थापित किये जाने हेतु राज्य सरकार को हस्तान्तरित की जा सकती है, जिससे राज्य में होने वाले निवेश को एक नया आयाम प्राप्त होगा, साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे

इस बजट में हमारे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। हर साल हमारा उत्तराखंड गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करता है। जगह-जगह बादल फटने और भू-स्खलन होने से हमारे राज्य के लोगों को जान-माल एवं भारीआर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। मोदी सरकार ने इस बजट में बाढ़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए उत्तराखंड सहित अन्य पहाड़ी राज्यों के लिए 11,500 करोड़ रुपये का बजट में आवंटन किया है।

यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि पहाड़ की जनता के प्रति संरक्षण, समर्पण और सेवा भाव को दर्शाता है। मैं हमारी उत्तराखंड की जनता की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री को विशेष धन्यवाद देता हूँ।

यह बजट राष्ट्र को आर्थिक रूप से मजबूती देने वाला है। साथ ही, यह बजट सबका साथ- सबका विकास का प्रतिबिंब है। इस बजट में देश के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में महिला, युवा, बेरोजगार, किसान, व्यापारी, करदाता से लेकर हर वर्ग को आच्छादित किया गया है।