खेल मंत्री मांडविया से मसूरी के भिलाड़ू मैदान के लिए सहयोग की मांग, केंद्र से सकारात्मक रुख।।

देहरादून, 11 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयास के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री से मसूरी भिलाड़ू में बहुप्रतीक्षित खेल मैदान के लिए भी केंद्र का सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी भी उपस्थित रही।

More Stories
श्री घण्टाकर्ण कथा से समाज में धार्मिक चेतना और एकजुटता को बढ़ावा देने पर जोर।
धामी सरकार ने बदली उत्तराखंड की भर्ती व्यवस्था, बिना सिफारिश-बिना पैसे 36000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : राजनाथ सिंह
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान को मिला सम्मान, मानदेय वृद्धि की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार