खेल मंत्री मांडविया से मसूरी के भिलाड़ू मैदान के लिए सहयोग की मांग, केंद्र से सकारात्मक रुख।।

देहरादून, 11 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयास के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री से मसूरी भिलाड़ू में बहुप्रतीक्षित खेल मैदान के लिए भी केंद्र का सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी भी उपस्थित रही।

More Stories
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले— सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करता है रक्तदान
सुशासन के नए अध्याय की ओर उत्तराखंड, धामी सरकार ने बढ़ाया लोकायुक्त गठन का कदम
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट, कांग्रेस संगठन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा