कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बिहार चुनाव परिणामों पर कहा कि यह विजय बिहार की जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास की गारंटी का प्रमाण है

देहरादून, 14 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इस विजय को लोकतंत्र की जीत बताया। मंत्री गणेश जोशी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि बिहारवासियों ने जंगलराज की जगह परफॉर्मेंस और गुड गवर्नेंस को चुना है। यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘विकास की गारंटी’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर बिहार की जनता, विशेषकर माताओं एवं बहनों के अटूट विश्वास का परिणाम है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले- खेल में जीत और हार दोनों का अपना महत्व
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नए पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र आगे बढ़ाने के दिए निर्देश
गढ़वाल के विकास के लिए समर्पित अनिल बलूनी, नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार के सामने लगातार उठा रहे आवाज