कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बिहार चुनाव परिणामों पर कहा कि यह विजय बिहार की जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास की गारंटी का प्रमाण है

देहरादून, 14 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इस विजय को लोकतंत्र की जीत बताया। मंत्री गणेश जोशी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि बिहारवासियों ने जंगलराज की जगह परफॉर्मेंस और गुड गवर्नेंस को चुना है। यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘विकास की गारंटी’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर बिहार की जनता, विशेषकर माताओं एवं बहनों के अटूट विश्वास का परिणाम है।

More Stories
सीएम धामी और नरेंद्र मोदी: दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी को नया आयाम
सीएम धामी: हर्षिल सेब, जोशीमठ राजमा और बुरांश जूस पहुंचेगा तेजी से बाजार
अनिल बलूनी ने केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार