मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमें आत्मचिंतन, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने का संदेश देते हैं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तिलक रोड स्थित श्री तुलसी प्रतिष्ठान ट्रस्ट में आयोजित गीता सत्संग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूज्य गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज का अंगवस्त्र भेंट कर देहरादून आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाला महान ग्रंथ है, जो कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमें आत्मचिंतन, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर आचार्य बिपिन जोशी भी उपस्थित रहे।

More Stories
सीएम धामी का बड़ा बयान | नारी शक्ति को बताया देश की ताकत विपक्ष की सोच महिला विरोधी | अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी महिलाएं
राजनीति नहीं, यह नारी सम्मान का प्रश्न है और महिलाओं के अधिकारों को टालना, उनके साथ अन्याय है : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इस वर्ष ग्रीन चारधाम यात्रा और प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम का लक्ष्य निर्धारित किया है।