मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमें आत्मचिंतन, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने का संदेश देते हैं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तिलक रोड स्थित श्री तुलसी प्रतिष्ठान ट्रस्ट में आयोजित गीता सत्संग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूज्य गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज का अंगवस्त्र भेंट कर देहरादून आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाला महान ग्रंथ है, जो कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमें आत्मचिंतन, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर आचार्य बिपिन जोशी भी उपस्थित रहे।

More Stories
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान बोले- अब हर सोमवार जनता दरबार नहीं, ‘समाधान दिवस’ होगा
घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाने की तैयारी
बाबा केदार की कृपा और धामी सरकार के प्रयासों से बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, विधायक आशा नौटियाल ने कहा—देशभर में बढ़ रही केदारनाथ की महिमा