बरसात से पहले कार्लीगाड़ में हटाया जाएगा आपदा का मलवा, मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कार्लीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाडी के साथ ग्राम वासियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान ग्रामीणों ने वर्ष 2025 में ग्राम पंचायत कार्लीगाड़ में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में जमा मलवा हटाने की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि आपदा के बाद से कई स्थानों पर अब भी भारी मात्रा में मलवा जमा है, जिससे बरसात के दौरान पुनः खतरा उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दूरभाष के माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर से वार्ता की और बरसात शुरू होने से पहले प्रभावित क्षेत्रों से शीघ्र मलवा हटाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक कार्य कराए जाएंगे, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

More Stories
सतपाल महाराज के प्रयासों से नंदा की चौकी पुल परियोजना तेजी से पहुंची अंतिम पड़ाव पर
सरकारी दफ्तर नहीं, अब गांव-गांव पहुंचेगी सरकार; सीएम धामी के निर्देश पर फिर से 4 जुलाई से ये अभियान शुरू
धन सिंह रावत की पहल से पहाड़ की उच्च शिक्षा को मिला नया आधार, 244 पदों पर लगी मुहर