कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात बनी उम्मीद की किरण, आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन सुधार का भरोसा

देहरादून, 11 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि देहरादून जिले में सहायता समूह (SHG) विद्युत कर्मचारी लंबे समय से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अत्यधिक कम वेतन में कार्य करना पड़ रहा है।पदाधिकारियों ने मंत्री से समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग भी रखी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक शमशेर सिंह बिष्ट, अध्यक्ष विकास कुमार बेनवाल, अंकुश शर्मा, हीरा लाल, राजेश वर्मा, गब्बर सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
पहाड़ के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पैरवी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग
सैनिक परिवारों के सम्मान, शिक्षा के अधिकार और उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक एवं शैक्षणिक पहल
रिश्ते सिर्फ राजनीति के नहीं, परिवार के हैं—गणेश जोशी का बहनों से आत्मीय जुड़ाव