सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

देहरादून, 15 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार रुपए की वृद्धि करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सदैव पूर्व सैनिकों एवं सैनिक कल्याण विभाग से जुड़े कार्मिकों के हितों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से ब्लॉक प्रतिनिधियों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ कार्य के प्रति और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु लगातार सार्थक कदम उठा रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आयुष प्रदेश और ग्लोबल वेलनेस हब के रूप में उत्तराखण्ड को विकसित करने की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण