कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लंबित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए

देहरादून, 08 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन, आवास एवं अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें मंत्री जोशी के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने शेष लंबित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र निवासी रेशमा देवी के लापता होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उनके परिजनों को आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया
मसूरी में अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सख्त एमडीडीए, होटल अतिथि के बेसमेंट और 12 कमरे सील
आगामी कुंभ के दृष्टिगत हरिद्वार में संस्कृत के क्षेत्र में ठोस कार्यों की व्यापक कार्ययोजना बनाई जाए : मुख्यमंत्री धामी