कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग पर दिया जोर

अल्मोड़ा, 05 जून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी के अल्मोड़ा पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दर्जाधारी गंगा बिष्ट सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के बाड़ीसीना क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक घेरबाड़ के लिए लगाए जा रहे तारों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि घेरबाड़ कार्य में केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए। उन्होंने वर्तमान में लगाई गई पतली तारों को हटाकर उनकी जगह मोटी एवं गुणवत्तापूर्ण तार लगाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा प्रभावी ढंग से सुनिश्चित हो सके।

More Stories
नकल विरोधी कानून से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, धामी सरकार में युवाओं को योग्यता के आधार पर मिल रहे अवसर
लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने सीआईएमएस कॉलेज में युवाओं को किया प्रेरित, बोले- कठिनाइयों से घबराएं नहीं, लक्ष्य से न भटकें
गांव-गांव तक पहुंच रहा डबल इंजन का लाभ, महिलाओं को आर्थिक संबल; उत्तराखंड में फिर कमल खिलाने का संकल्प!