मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने 102 मरीजों की निःशुल्क लिवर जांच कर बढ़ाया स्वास्थ्य सेवा का दायरा, संक्रमण के कारण लिवर प्रभावित होने को लेकर किया जागरूक
सीएम धामी ने अनिल बलूनी और उनके परिवार को दी इगास की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर बाईपास सर्वे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव शामिल करने को कहा