अनिल बलूनी का बड़ा प्रयास—रामनगर से देहरादून तक सीधी रेल सेवा से लोगों को मिलेगी राहत

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने क्षेत्रवासियों को अहम जानकारी देते हुए बताया कि रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है।
सांसद बलूनी ने बताया कि विगत जनवरी माह में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर इस बहुप्रतीक्षित मांग को प्रमुखता से उठाया था। उनके निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी का ही परिणाम है कि अब इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रामनगर के तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव प्रारंभ हो चुका है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और लोग इसका लाभ भी लेने लगे हैं।
सांसद अनिल बलूनी ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम गढ़वाल के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से न केवल आम जनमानस को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में इस पहल को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है और जनता ने इसके लिए सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों की सराहना की है।

More Stories
हर मंच पर अपनी पहचान गढ़ रहीं एंकर रोशनी खंडूरी, पैन-इंडिया एम्सी के रूप में बनाई खास पहचान
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत कूड़ा डंपिंग पर तत्काल नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड की पहाड़ी शैली में सजा जल-सृष्टि पार्क, जलीय जीवों और हरियाली के संरक्षण पर भी जोर