गढ़वाल में विकास को गति—अनिल बलूनी के प्रयासों से रामनगर–देहरादून रेल सेवा शुरू होने की तैयारी पूरी

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत, गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी के सतत प्रयासों से रामनगर क्षेत्र की वर्षों पुरानी रेल मांग अब पूरी होने जा रही है।

सांसद श्री अनिल बलूनी ने विगत जनवरी माह में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया था। उनके इस प्रयास को अब सफलता मिली है। इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

*पिरुमदारा को भी मिली बड़ी राहत*

रामनगर के पिरुमदारा क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी राहत भरी खबर है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव पिरुमदारा में प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है और क्षेत्रवासी इसका लाभ उठाने लगे हैं।

*विकास को मिलेगी नई गति*

यह दोनों निर्णय न केवल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हैं, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देंगे। इससे पूरे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

See also  मंत्री गणेश जोशी ने कहा—90:10 अनुपात में खर्च वहन होने से उत्तराखंड सरकार पर वित्तीय दबाव कम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में सहायता मिलेगी

You may have missed